पत्नी-बच्चों को बुलाने की मांग पर टंकी पर चढ़ा युवक:डेढ़ साल से नहीं भेज रहे ससुराल वाले, समझाइश पर ढाई घंटे बाद नीचे उतरा
पत्नी-बच्चों को बुलाने की मांग पर टंकी पर चढ़ा युवक:डेढ़ साल से नहीं भेज रहे ससुराल वाले, समझाइश पर ढाई घंटे बाद नीचे उतरा
सीकर : सीकर में एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से बुलाने की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़ गया और करीब ढाई घंटे तक वहीं बैठा रहा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा।
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के मूंडवाड़ा गांव का मामला है। सदर थानाधिकारी पवन चौबे के अनुसार, संजय मीणा नाम का युवक सुबह करीब 8 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया और अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से वापस बुलाने की जिद्द करने लगा।
ये है मामला
थानाधिकारी ने बताया कि युवक का ससुराल सीकर के खंडेला में है। आरोप है कि संजय की पत्नी करीब डेढ़ साल से बच्चों को लेकर अपने पीहर में रह रही है। ससुराल वाले उसकी पत्नी को भेज नहीं रहे हैं। जब वह अपनी पत्नी को लेने गया तो पत्नी के भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी को भेजने से साफ मना कर दिया। पत्नी और बच्चों से दूर रहने के कारण संजय पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।
ग्रामीणों ने समाज के स्तर पर समझौता करने का दिलाया भरोसा
पुलिस अधिकारियों ने युवक से लाउडस्पीकर के जरिए बात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से मना कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सिविल डिंफेस टीम को मौके पर बुलाया और टंकी के चारों तरफ नेट लगा दिया।
कुछ ग्रामीण युवक से बात करने के लिए टंकी पर चढ़े और युवक को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने समाज के स्तर पर बैठक कर उसकी पत्नी और बच्चों को ससुराल से वापस बुलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक टंकी से नीचे उतरा, जिसे फिलहाल पुलिस सदर थाने लेकर गई है।
पहले देखिए घटना से जुड़े PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290498


