सांवलपुरा में यूरिया खाद ओवररेट बेचने का आरोप:किसानों ने बिना लाइसेंस बिक्री पर कृषि विभाग से की कार्रवाई की मांग
सांवलपुरा में यूरिया खाद ओवररेट बेचने का आरोप:किसानों ने बिना लाइसेंस बिक्री पर कृषि विभाग से की कार्रवाई की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सांवलपुरा तंवरान गांव में किसानों ने यूरिया खाद की ओवररेट बिक्री और बिना लाइसेंस कारोबार का आरोप लगाया है। किसानों ने कृषि विभाग के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय किसान महासभा (NFA) जिला समिति के नेतृत्व में किसानों ने सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कालूराम मीणा ने बताया कि यूरिया खाद का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपए प्रति कट्टा है, लेकिन किसानों से लगभग 400 रुपए प्रति कट्टा वसूले जा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक हानि हो रही है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सांवलपुरा तंवरान में सीताराम महाजन अपनी किराना दुकान से बिना लाइसेंस यूरिया खाद बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें बिल देने से इनकार कर दिया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा धमकियां दी गईं।
किसानों ने कृषि विभाग से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने और बिना लाइसेंस खाद बेचने के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289132


