[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तनिष्क शोरूम पर फायरिंग मामले के आरोपी आईडेंटिफाई नहीं:अब तक 4 हजार सीसीटीवी खंगाले जा चुके, जयपुर ग्रामीण एरिया में तलाश कर रही पुलिस टीमें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तनिष्क शोरूम पर फायरिंग मामले के आरोपी आईडेंटिफाई नहीं:अब तक 4 हजार सीसीटीवी खंगाले जा चुके, जयपुर ग्रामीण एरिया में तलाश कर रही पुलिस टीमें

तनिष्क शोरूम पर फायरिंग मामले के आरोपी आईडेंटिफाई नहीं:अब तक 4 हजार सीसीटीवी खंगाले जा चुके, जयपुर ग्रामीण एरिया में तलाश कर रही पुलिस टीमें

सीकर : सीकर शहर के सिल्वर जुबली रोड पर 26 जुलाई की सुबह तनिष्क शोरूम पर हुए लूट के प्रयास और फायरिंग मामले में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर आईडेंटिफाई तक नहीं कर पाई है। पुलिस की अलग-अलग टीम जयपुर ग्रामीण एरिया में आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस की 14 टीमों के द्वारा करीब 4 हजार CCTV कैमरे के फुटेज चेक किए जा चुके हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही है।

बता दें कि सीकर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके में 26 जुलाई की सुबह करीब 11:30 के लगभग यह वारदात हुई। पहले 1-2 लड़के सामान खरीदने के बहाने अंदर आए और फिर उनके बाकी साथी भी अंदर घुस गए। इसके बाद इन्होंने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को डराया। लेकिन स्टाफ के द्वारा सायरन बजा दिया गया और आरोपियों का सामना किया गया। ऐसे में आरोपी लूट की वारदात तो नहीं कर सके लेकिन हवाई फायर करके वहां से फरार हो गए।

घटना के दिन ही रेंज आईजी राहुल प्रकाश भी सीकर आए थे।
घटना के दिन ही रेंज आईजी राहुल प्रकाश भी सीकर आए थे।

गांव में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इसके बाद आरोपी सीकर शहर में शेखपुरा मोहल्ला होते हुए बाहर की तरफ चले गए। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस सीकर में हर्ष की तलहटी में बसे गांवों मंडावरा, खोरी, लामियां, बधाल होते जयपुर ग्रामीण के खेजरोली,अमरसर सहित कई इलाकों तक पहुंच गई। जहां सभी एरिया में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के द्वारा चेक किए जा रहे हैं।

वारदात से पहले कई जगह रेकी की थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले सीकर में अन्य भी कई जगह पर रेकी की थी। इस घटना से पहले भी आरोपी लगातार तीन से चार दिन सीकर में आए थे। आरोपियों ने सीकर के नजदीक ही एक आबादी एरिया में धर्मशाला में कमरे किराए पर लिए थे। वहां भी पुलिस की एक टीम लगातार फुटेज देख रही है।

आरोपियों की बाइक पर फर्जी नंबर थे

बता दें कि आरोपियों ने बाइक पर आकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उनकी बाइक पर जो नंबर थे वह भी फर्जी थे। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों के द्वारा जिस आईडी से धर्मशाला में कमरा बुक किया गया हो वहां भी आरोपियों ने फर्जी आईडी दी हो।

Related Articles