गुरु पूर्णिमा पर योगाभ्यास व यज्ञ, अच्छी बारिश की कामना
गुरु पूर्णिमा पर योगाभ्यास व यज्ञ, अच्छी बारिश की कामना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कस्बे में योगाभ्यास एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी के निर्देशन में दैनिक योगाभ्यास के बाद खेल मैदान में हवन कर अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।
योग साधक एवं पूर्व सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल ने बताया कि कस्बे में पिछले पांच वर्षों से नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यज्ञ में देवी-देवताओं को आहुतियां अर्पित करने के बाद 21 गायत्री मंत्रों का जाप किया गया। इस अवसर पर डॉ. शंकरलाल सैनी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कोड़ामल सोनी, प्राचार्य रामचंद्र, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. मदनसिंह राठौड़, श्रवण गोठवाल, सुरेश कुमार, रजत सैनी, मनीष चोटिया, किशन नायक, रजनी यादव, हेमलता नायक सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286607


