5000 व्यावसायिक वाहन चालकों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, चूरू में रिफ्रेशर कोर्स शुरू
5000 व्यावसायिक वाहन चालकों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, चूरू में रिफ्रेशर कोर्स शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला प्रशासन और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की पहल पर अग्रसेन नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए निशुल्क एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले के करीब 5000 व्यावसायिक वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला परिवहन अधिकारी नरेश बसवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षित चालक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी व्यावसायिक चालकों को एनएसक्यूएफ लेवल-4 का प्रशिक्षण देकर चूरू को राज्य में अग्रणी जिला बनाने का लक्ष्य है।
रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक सुदीप शर्मा ने तेज गति, लापरवाही और मोबाइल फोन के उपयोग को सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए सभी चालकों से नियमित प्रशिक्षण लेने की अपील की।
प्रशिक्षण के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, दुर्घटना रोकथाम और सुरक्षित ड्राइविंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को निशुल्क ड्राइवर किट, बीमा सुविधा, अल्पाहार तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर भारत सरकार के कौशल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एनएसक्यूएफ लेवल-4 का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित किया जा रहा है। प्रतिदिन 27 चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक चालक वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ पंजीकरण करा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286671


