[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, विधायक हरलाल सहारण ने लिया आशीर्वाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, विधायक हरलाल सहारण ने लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, विधायक हरलाल सहारण ने लिया आशीर्वाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को चूरू विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधियों ने जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए चूरू जिला मुख्यालय पर ‘भानीनाथजी का धोरा’ आश्रम में संत देवनाथजी तथा जिले के रतननगर स्थित प्रयागराज आश्रम में शिवनाथजी सहित संत-गुरुओं का राज्य सरकार की ओर से 2100 रुपये नकद राशि, शॉल, श्रीफल व फल-मिठाई के साथ सम्मान व वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए सभी नागरिकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय माना गया है। गुरु ही व्यक्ति के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं तथा जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व अपने आप में विशेष है।

गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार, सेवा और सदाचार सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता रखें तथा गुरु के आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर आत्मिक उन्नति के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दें।

इस अवसर पर बसंत शर्मा, भास्कर शर्मा, नरेंद्र काछवाल, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, देवस्थान विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार शर्मा, हरीश वर्मा, सी.पी. शर्मा, नोमान खान, सुनील ढाका सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles