[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकार पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष, एसपी से मिले पत्रकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकार पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष, एसपी से मिले पत्रकार

पत्रकार पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष, एसपी से मिले पत्रकार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पत्रकारों में नाराजगी है। बुधवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की।

पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 27 जुलाई 2026 को पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला हुआ था, जिसके संबंध में एफआईआर संख्या 143 दर्ज है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस संबंध में पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय की ओर से भी पुलिस अधीक्षक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पत्रकारों ने कहा कि रिपोर्टिंग के दौरान किसी पत्रकार पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से पत्रकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से जांच अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले में दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles