बिजली की हाई-टेंशन लाइनों के तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक शातिर चोर गिरफ्तार
उदयपुरवाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 765 KV पारेषण लाइन से चोरी का माल बरामद, आरोपी ने कबूलीं 9 अन्य वारदातें
उदयपुरवाटी : क्षेत्र की थाना पुलिस ने 765 केवी डबल सर्किट (सीकर-II-नरेला) पारेषण बिजली लाइन के कीमती तार व उपकरण चुराने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर उसके कब्जे से चोरी का माल जब्त किया है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, सीओ सुगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की है।
रंगे हाथों धराया, साथी मौके से फरार
प्रोजेक्ट असिस्टेंट मैनेजर दीपांकर देवनाथ निवासी पश्चिम बंगाल ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि सीकर-नरेला पावर लाइन सेक्शन में लगातार भारी मात्रा में कंडक्टर तार, लाइन स्पेसर व अन्य कीमती उपकरण चोरी हो रहे थे। 24 जुलाई की अलसुबह करीब 4-5 बजे साइट पर चोरी करते समय आरोपी राजेश कुमार (20 वर्ष) निवासी कांवट, थाना थोई, सीकर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जबकि उसके अन्य साथी सुनील, हंसु, सुरेश, दिपेन्द्र आदि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
9 अन्य चोरियों का खुलासा, पहले से भी दर्ज हैं मामले
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीमकाथाना, खंडेला और श्रीमाधोपुर क्षेत्र में बिजली लाइन चोरी की 09 अन्य वारदातें करना कबूल किया है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ थाना थोई में बीएनएस (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज है।
इनका कहना –
प्रकरण में माल मसरूका (बिजली के तार) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। – रामपाल मीणा, थानाधिकारी, पुलिस थाना उदयपुरवाटी(झुंझुनूं)
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286652


