शेखावाटी विश्वविद्यालय में फीस कम करने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
सीटें बढ़ाने और न्यूनतम प्रवेश बाध्यता कम करने की भी मांग, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर उपकुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शैक्षणिक फीस कम करने, विभिन्न विभागों में सीटें बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में न्यूनतम प्रवेश बाध्यता कम करने की मांग की गई।
इकाई अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शैक्षणिक फीस तत्काल कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों पर वर्तमान फीस का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित पाठ्यक्रमों में न्यूनतम सीटों की बाध्यता कम करने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि कई विद्यार्थियों ने विश्वास के साथ नियमित प्रवेश लिया है, लेकिन बाद में न्यूनतम सीटों की बाध्यता का हवाला देकर पाठ्यक्रम संचालित नहीं किए जाने की स्थिति बन रही है। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है।
झाझड़िया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों का वर्ष खराब नहीं होने देगी। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए कुछ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने की मांग भी की गई है। इकाई मंत्री राजाराम घील ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक फीस कम की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण एवं सामान्य परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित से जुड़ी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हक और अधिकार के लिए आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत सोशल मीडिया संयोजक विकास गुर्जर और आशीष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374332


