खेड़ी में गुरु पूर्णिमा पर बालाजी मंदिर में लगा भंडारा
महिलाओं ने गाए मंगल गीत, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद के खेड़ी गांव स्थित श्री जबरहस्त हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और बजरंगबली के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी मनोहर दास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे।

बालाजी महाराज को विशेष भोग भी लगाया गया। पूजन के पश्चात मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। पुजारी मनोहर दास ने बताया गुरु पूर्णिमा पर बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुजारी ने भंडारे की व्यवस्थाओं को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों का आभार भी व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286607


