गुरु पूर्णिमा पर विद्यालय में चला रीडिंग प्रमोशन अभियान, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
गुरु पूर्णिमा पर विद्यालय में चला रीडिंग प्रमोशन अभियान, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीखनसर में ‘मिशन पढ़ो राजस्थान’ के तहत रीडिंग प्रमोशन अभियान एवं ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता कुमारी ने रीडिंग प्रमोशन अभियान के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्रतिदिन अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर भी जोर देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर और खेल मैदान में पौधारोपण किया गया। इसमें ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने भी भाग लिया। सभी ने शिक्षा के प्रसार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286607


