फतेहपुरा में पाइप लाइन से पानी सड़क पर बहा:ग्रामीण बोले- चार दिन से सप्लाई नहीं, लीकेज से ढाणियों की सप्लाई और प्रेशर घटा
फतेहपुरा में पाइप लाइन से पानी सड़क पर बहा:ग्रामीण बोले- चार दिन से सप्लाई नहीं, लीकेज से ढाणियों की सप्लाई और प्रेशर घटा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन से पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लीकेज के कारण कई ढाणियों में पानी की सप्लाई और प्रेशर कम हो गया है। ग्रामीण अजीत सिंह ने इस संबंध में बताया कि डाडा फतेहपुरा की बंजारा बस्ती के पास परियोजना की पाइपलाइन में लीकेज है। ढाणियों में पानी की सप्लाई इसी लाइन से होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ढाणियों में चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। उन्होंने पाइपलाइन ठीक कराने के लिए विभाग के अधिकारियों और रखरखाव करने वाली कंपनी से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पाइपलाइन सड़क किनारे लीक हो रही है, जिससे वहां से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द पाइपलाइन ठीक नहीं हुई तो वे विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503100

