दुकानदार पर सरियों से हमला, सिर में चोट लगी:लाखू में 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में पहुंचे आरोपी; दुकान का सामान बिखेरा
दुकानदार पर सरियों से हमला, सिर में चोट लगी:लाखू में 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में पहुंचे आरोपी; दुकान का सामान बिखेरा
चिड़ावा : चिड़ावा के पास लाखू गांव में सरकारी आईटीआई के सामने सोमवार रात दुकानदार विक्रम स्वामी पर सरियों से हमला किया गया। उनके सिर में चोट लगी। राजकीय उप जिला अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विक्रम स्वामी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे लाखू निवासी विक्रम यादव दुकान पर पानी की बोतल और अन्य सामान लेने आया था। सामान देने के बाद पैसे मांगने पर उसने रुपए देने से इनकार किया और गाली-गलौज की। बाद में विक्रम यादव के साथी ने दुकानदार को रुपए दिए।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे विक्रम यादव अपने 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में दुकान पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने गल्ले पर बैठे विक्रम स्वामी पर सरियों से हमला किया।
आरोपियों ने दुकान का सामान बिखेर दिया। विक्रम स्वामी के भाई मुकेश और पिता हनुमान के साथ भी मारपीट की। दुकान पर खरीदारी करने आए ग्राहकों से धक्का-मुक्की की गई। विक्रम को उनका भाई और ग्रामीण उप जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी गई है। घायल के परिजन रिपोर्ट देने की बात कह रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2503093

