युवा विकास समिति की कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नई टीम का गठन
युवा विकास समिति की कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नई टीम का गठन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले की प्रमुख सामाजिक संस्था युवा विकास समिति की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। यह निर्णय समिति के जिला अध्यक्ष हवासिंह कटेवा और संयोजक संजीव चाहर ने आपसी सहमति से लिया।
समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सभी पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उन्होंने संगठन के विकास, समाज सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जिला अध्यक्ष हवासिंह कटेवा ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई टीम में युवाओं को अधिक अवसर दिए जाएंगे, ताकि समिति के सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
समिति ने पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के जागरूक नागरिकों से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286607


