गांजा और अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार:छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बेचता था, सिद्धमुख पुलिस ने की कार्रवाई
गांजा और अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार:छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बेचता था, सिद्धमुख पुलिस ने की कार्रवाई
सिद्धमुख : सिद्धमुख पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 135 ग्राम गांजा और 119 बोतल अवैध शराब बरामद की।
थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- सिद्धमुख थाना पुलिस ने मुकेश सिंह (29) पुत्र मनोहर सिंह, निवासी चैनपुरा छोटा को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 135 ग्राम गांजा, 53 बोतल हरियाणा निर्मित बीयर, 15 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब, 25 बोतल हरियाणा निर्मित माल्टा देशी शराब, 7 पव्वे अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब और 96 पव्वे राजस्थान निर्मित देशी शराब मिली।
पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी गांव में गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बेचता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286544


