हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण : चिड़ावा के सरकारी स्कूल में लगाए पौधे, रेंजर सुमन चौधरी ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए प्रत्येक जागरूक लगाए पौधे
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण : चिड़ावा के सरकारी स्कूल में लगाए पौधे, रेंजर सुमन चौधरी ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए प्रत्येक जागरूक लगाए पौधे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महा अभियान के तहत आज डालमियों की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में वनविभाग चिड़ावा से रेंजर सुमन चौधरी तथा पीईईओ डॉ निधि पूनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पारिजात, जेट्रोफा, क्रेप जैस्मीन, चम्पा सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर पीईईओ डॉ निधि पूनिया ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
रेंजर सुमन चौधरी ने स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक जागरूक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान शीला देवी शर्मा ने विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए 15 हजार रुपए के आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) वाटर प्यूरीफायर विद्यालय को भेंट करने की घोषणा की, जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
संस्था प्रधान सुरेश कुमार श्योराण ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुष्पा देवी, सुदेश फोगाट, रितु शर्मा, शकुंतला, सरोज व एसएमसी अध्यक्षा पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284820


