लोहार्गल में कांवड़ यात्रा पर सख्त पहरा: गोल्याणा में ही थम जाएंगे डीजे, हुड़दंगियों पर सीसीटीवी से ‘पैनी नजर’
सावन से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट: सूर्यकुंड पर सादा वर्दी में तैनात रहेगा अतिरिक्त जाब्ता, शराब पीकर उपद्रव करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल में श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही तीर्थराज ‘लोहार्गल धाम’ में उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। यात्रा के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कड़े कदम उठाए हैं। बुधवार से ही यात्रा मार्ग पर विशेष बंदिशें लागू कर दी जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
सुरक्षा व व्यवस्था के 5 बड़े प्रशासनिक फैसले
गोल्याणा बस स्टैंड पर ही रुकेंगे सभी डीजे गोल्याणा से आगे किसी भी परिस्थिति में डीजे ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बुधवार से ही डीजे वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूरे यात्रा मार्ग और मुख्य सूर्यकुंड क्षेत्र में उपद्रवियों, जेबकतरों व संदिग्धों पर CCTV कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
सादा वर्दी में पुलिस बल
कुंड पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को रंगे हाथों दबोचने के लिए सादा वस्त्रों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। गोल्याणा सीकर रोड, पेट्रोल पंप, चिराना मार्ग और सती माता मंदिर के पास पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।
डाक कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था
डाक कांवड़ियों की सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन के लिए रूट पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
अधिकारियों ने पैदल तय किया मार्ग, दिए सख्त निर्देश
व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गोठड़ा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गोल्याणा से लेकर सूर्यकुंड तक के पूरे पैदल मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत विभाग और पंचायत समिति के अधिकारी भी साथ रहे।
थाना प्रभारी ने ग्राम पंचायत भवन में ग्राम विकास अधिकारी, स्थानीय दुकानदारों तथा धर्मशाला संचालकों की आपात बैठक ली। बैठक में यात्रा के दौरान होने वाली संभावित अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए दुकानदारों से सहयोग मांगा गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मार्ग का मुआयना करने वाली टीम में गोठड़ा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर कैलाश सिंह, हेड कांस्टेबल कानाराम, राम सिंह ढाका, महेश कुमार, निहाल कुमार सहित पंचायत व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284820


