[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीपली से गोकुल का बास तक 8 किमी सड़क का शिलान्यास, ₹2.40 करोड़ की लागत से होगा निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पीपली से गोकुल का बास तक 8 किमी सड़क का शिलान्यास, ₹2.40 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

भाजपा नेता राजेश दहिया बोले - ग्रामवासियों की मांग पर मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पीपली गांव में मंगलवार को भाजपा नेता राजेश दहिया ने पीपली से गोकुल का बास तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

राजेश दहिया ने बताया कि ग्रामवासियों की लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग थी। उनकी मांग को बजट घोषणा में शामिल करते हुए सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि पीपली से गोकुल का बास तक करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ₹2 करोड़ 40 लाख की लागत से कराया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।

दहिया ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं दीया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपली के सरपंच प्रतिनिधि राजेश नेहरा ने की। इस अवसर पर दूधवा सरपंच दलीप स्वामी सुजड़ोला सरपंच प्रतिनिधि कानूसिंह शेखावत दोबड़ा सरपंच धर्मपाल कसवां डुलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार लुणायच संदीप पारीक प्रदीप शर्मा, ठाडू पहलवान पीडब्ल्यूडी एईएन दिनेश कुमार जगत सिंह नेहरा गोपाल धर्मपाल धनखड़ सुभाष डूडी महेंद्र छिरूष राजेंद्र शर्मा सुमेर कादयान सतवीर पायल होशियार सिंह महेंद्र लुणायच रोशन लाल शर्मा धर्मवीर लुणायच महेंद्र कादयान रामसिंह कादयान विशाल नेहरा मानसिंह लुणायच सतवीर धनखड़ रामसिंह धनखड़ सुनील कादयान हरिसिंह दहिया वेदपाल सांवरमल शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles