[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कारगिल वीरों को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कारगिल वीरों को किया नमन

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कारगिल वीरों को किया नमन

नवलगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ के तत्वावधान में बकरा मंडी स्थित एसपी स्कूल में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर शहीदों को नमन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चोथमल सोंकरिया रहे। अध्यक्षता संस्था के निदेशक ज़मीर आरिफ ने की, जबकि कोषाध्यक्ष पीरामल दायमा, ट्रस्टी प्रेमलता सोंकरिया और दिलीप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायी जीवन, पूर्व सांसद फूलन देवी के जीवन संघर्ष तथा कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और विद्यालय स्टाफ ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नरेश बागड़ी, कृष्ण दायमा, मोज़म आरिफ, कमल सैनी, अनवर, मुकेश सैनी, विमलेश जाग्रत, मौलाना तालिब, पूजा माहिच, राजल सैनी, आइशा बहलिम, नरगिस बानो, तसकीन बानो, सुनेना बानो सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles