स्व. कैप्टन रामकुमार बोला की स्मृति में रक्तदान शिविर: 43 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने निभाई मानवता की मिसाल
मंड्रेला में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान
मंड्रेला : कस्बे के चिड़ावा रोड स्थित परिसर में सोमवार को स्वर्गीय कैप्टन रामकुमार बोला की पुण्य स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान रक्तदाताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है।
समाजसेवी एवं भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। इससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। उन्होंने कहा कि स्व. कैप्टन रामकुमार बोला की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर ईश्वर बोला, लालचंद बोला, मनोज बोला, भूपेंद्र बोला, सहीराम बोला, सुनीता देवी, सरोज देवी, मुनेश देवी, मोहित पुजारी, अरुण सैन, रमाकांत पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2283079


