[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल विजय दिवस पर निकाला भव्य कैंडल मार्च, अमर शहीद शीशराम निमड़ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

कारगिल विजय दिवस पर निकाला भव्य कैंडल मार्च, अमर शहीद शीशराम निमड़ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर निकाला भव्य कैंडल मार्च, अमर शहीद शीशराम निमड़ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मंड्रेला : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार रात्रि को अमर शहीद शीशराम निमड़ की स्मृति में भव्य कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि यात्रा गुरु गोरखनाथ धाम नोरंगपूरा से प्रारंभ होकर शहीद शीशराम निमड़ प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने मोमबत्तियां जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की और भारत माता के जयघोष के साथ शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में शहीद के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की बदौलत ही देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।

शहीद पुत्र भामाशाह विक्रम निमड़ एवं अमित निमड़ ने कहा, हमारे पिता ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। यह सम्मान केवल हमारे परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश के हर वीर सैनिक का सम्मान है। आज जिस तरह क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया, उससे हमें गर्व और भावुकता दोनों का अनुभव हुआ। आने वाली पीढ़ियां भी उनके बलिदान से प्रेरणा लें, यही हमारी कामना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles