भारत स्काउट गाइड झुंझुनूं द्वारा डाॅ दयाशंकर जांगिड़ का सम्मान किया गया, जिला कलेक्टर रहें मौजूद
भारत स्काउट गाइड झुंझुनूं द्वारा डाॅ दयाशंकर जांगिड़ का सम्मान किया गया, जिला कलेक्टर रहें मौजूद
झुंझुनूं : सोमवार को भारत स्काउट गाइड के झुंझुनूं परिसर में संस्था के चौथे वार्षिक उत्सव में नवलगढ के प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी, पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष एसोसियेशन आफ अलायंस क्लब डाॅ दयाशंकर जांगिड़ का उनकी चिकित्सा व सामाजिक सेवाओं के लिए माला, शाॅल, केप व प्रतीक चिन्ह देकर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष गंगाधर सिंह सुण्डा व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। डॉ जांगिड़ 1973 से स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य है। तथा 10 वर्ष तक नवलगढ शाखा के प्रधान भी रह चुके है व संस्था का तन- मन- धन से सहयोग कर रहे है।
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि डाॅ अरूण गर्ग जिला कलेक्टर झुंझुनू ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सेवा से संतुष्टि मिलती है दूसरे का भला होता है मन से सेवा करनी चाहिये। झूठा प्रदर्शन न हो। डाॅ दयाशंकर जांगिड द्वारा 50 वर्षो तक लगातार सेवा करने की प्रशंसा की व उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। ज्ञात रहे डाॅ जांगिड़ चिकित्सा, शिक्षा साहित्य व सामाजिक संस्थाओं में कर्मठता से लगातार कार्य कर रहे है। तथा समय समय पर राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय व स्थानीय पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता रहा है। इस अवसर पर स्काउट गाइड भामाशाह व अन्य विशिष्ट जनों का उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2283093


