जिला कारागृह एवं किशोर न्याय बोर्ड, चूरू का निरीक्षण, बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सुविधाओं की दी जानकारी
जिला कारागृह एवं किशोर न्याय बोर्ड, चूरू का निरीक्षण, बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सुविधाओं की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने रविवार को जिला कारागृह एवं किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया। जिला कारागृह निरीक्षण के दौरान कांवत ने निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ताओं एवं पैरवी की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, लाइब्रेरी, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता एवं अन्य विधिक सेवा अभियानों की भी जानकारी दी गई।
यूटीआरसी के अंतर्गत आने वाले बंदियों एवं सजायाफ्ता बंदियों के प्रकरणों में अपील के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। किशोर न्याय बोर्ड में निवासरत बच्चों के लंबित प्रकरणों, भोजन, चिकित्सा, पेयजल एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी गई तथा लीगल एड अधिवक्ता द्वारा की जा रही पैरवी के बारे में जानकारी ली गई एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2282949


