[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगड़ शरीफ दरगाह का 239वां उर्स 30 जुलाई से: झंडे की रस्म से होगा आगाज, चार दिन चलेगा सूफियाना समागम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

बगड़ शरीफ दरगाह का 239वां उर्स 30 जुलाई से: झंडे की रस्म से होगा आगाज, चार दिन चलेगा सूफियाना समागम

बगड़ शरीफ दरगाह का 239वां उर्स 30 जुलाई से: झंडे की रस्म से होगा आगाज, चार दिन चलेगा सूफियाना समागम

बगड़ : बगड़ शरीफ स्थित हजरत इज्जतुल्लाह शाह शेख-उल-हदीस रहमतुल्लाह अलैह का 239वां उर्स मुबारक 30 जुलाई से चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के साथ शुरू होगा। उर्स का शुभारंभ 30 जुलाई को झंडे की रस्म से होगा, जबकि 2 अगस्त को कुल की रस्म के साथ समापन किया जाएगा। सोमवार सुबह फजर की नमाज के बाद कुल की रस्म अदा की जाएगी।

दरगाह के गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद शाह ने बताया कि उर्स के दौरान देशभर से आने वाले जायरीनों के लिए लंगर, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। चारों दिन दरगाह परिसर में लंगर चलता रहेगा और मेले का भी आयोजन होगा, जहां चादर, फूल-मालाएं व प्रसाद की दुकानें सजेंगी।

उर्स की रौनक बढ़ाने के लिए जयपुर से प्रसिद्ध कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। कव्वाली महफिलों के साथ चादरपोशी और दुआओं का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। शहजादा-ए-नशीन मोहम्मद अबरार शाह ने बताया कि हर माह की 17वीं तारीख को आयोजित होने वाली महफिल में ही उर्स की औपचारिक घोषणा की जाती है।

उन्होंने बताया कि यह दरगाह शेखावाटी की ऐतिहासिक और प्रमुख दरगाहों में शामिल है तथा सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है। उर्स के दौरान सभी धर्मों और समुदायों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगते हैं।

बरसात के मौसम को देखते हुए दरगाह परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे परिसर में आध्यात्मिक और सूफियाना माहौल देखने को मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles