गुढ़ागौड़जी में माप-तौल विभाग का दो दिवसीय कैंप शुरू:व्यापारियों के कांटों और बाटों का हुआ सत्यापन, तय मानकों के अनुसार उपकरणों की जांच
गुढ़ागौड़जी में माप-तौल विभाग का दो दिवसीय कैंप शुरू:व्यापारियों के कांटों और बाटों का हुआ सत्यापन, तय मानकों के अनुसार उपकरणों की जांच
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के मैन मार्केट में माप-तौल विभाग की ओर से व्यापारियों की मांग पर दो दिवसीय कैंप लगाया गया है। गुरुवार से शुरू हुआ यह कैंप शुक्रवार को भी जारी रहेगा। कैंप में व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कांटों और बाटों की जांच कर उनका निर्धारित मानकों के अनुसार सत्यापन किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक सहित विभिन्न कांटों की हुई जांच
कैंप में माप-तौल विभाग की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सहित विभिन्न प्रकार के कांटों और बाटों की जांच की। निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले उपकरणों का वेरिफिकेशन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी अपने माप-तौल उपकरण लेकर कैंप में पहुंचे और जांच एवं सत्यापन करवाया। बाजार में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से व्यापारियों को अपने उपकरणों के सत्यापन के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ी। व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना की।
समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर हो सकती है कार्रवाई
झुंझुनूं की माप-तौल अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने व्यापारियों को सही और प्रमाणित माप-तौल उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उपकरणों का निर्धारित समय पर वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
लंबे समय से कैंप लगाने की थी मांग
प्रेरणा शर्मा ने बताया कि गुढ़ागौड़जी के व्यापारियों की ओर से लंबे समय से कस्बे में कैंप लगाकर कांटों और बाटों का वेरिफिकेशन कराने की मांग की जा रही थी। व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने दो दिवसीय कैंप आयोजित किया है।
ग्राहकों के हितों की सुरक्षा भी उद्देश्य
व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भोड़की के पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता ने बताया कि कैंप का उद्देश्य व्यापारियों को माप-तौल से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ ग्राहकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि सही माप-तौल व्यवस्था से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के बीच विश्वास बना रहता है।
विभागीय अधिकारी और व्यापार मंडल पदाधिकारी रहे मौजूद
कैंप के दौरान झुंझुनूं की माप-तौल अधिकारी प्रेरणा शर्मा, विभागीय मरम्मतकर्ता कुलदीप और राकेश कुमार मौजूद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश गुप्ता के साथ संदीप गाड़िया, नरेश पाटोदिया, मातादीन कारीवाला, जितेंद्र नीमकाथाना, दलीप, अंकेश सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365959


