[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में कारगिल विजय दिवस समारोह का समापन:शहीद नाथूराम महला को दी श्रद्धांजलि, परिवार का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में कारगिल विजय दिवस समारोह का समापन:शहीद नाथूराम महला को दी श्रद्धांजलि, परिवार का किया सम्मान

रींगस में कारगिल विजय दिवस समारोह का समापन:शहीद नाथूराम महला को दी श्रद्धांजलि, परिवार का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस के दादिया रामपुरा गांव स्थित शहीद नाथूराम महला स्मारक पर चल रहे श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का रविवार शाम समापन हुआ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद नाथूराम महला के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में उपस्थित अतिथियों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद नाथूराम महला को नमन किया। इस दौरान देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को भी याद किया गया।

मुख्य वक्ता ने कारगिल युद्ध के अनुभव बताए

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर ने कहा कि देश के वीर सपूतों का बलिदान हमारी अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

समारोह में शहीद नाथूराम महला के पुत्र सचिन महला और पुत्रियां प्रियंका एवं मोनिका मौजूद रहे। अतिथियों ने शहीद परिवार का सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह भांबू, कैप्टन सुमेर सिंह बोला, सूबेदार सुमेर सिंह महला, फ्लाइट लेफ्टिनेंट रति राम योगी, कैप्टन रामअवतार महला, कैप्टन श्रीराम नेहरा, धारासिंह बिजारणियां, रामेश्वर महला, सूबेदार मेजर महिपाल मूड, मणिराम, मामराज भूरिया, कमांडर प्रियंका चौधरी, कर्नल रामेश्वर बुरड़क, सूबेदार रामनिवास डूडी, कैप्टन विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles