[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में कारगिल विजय दिवस मनाया:शहीद को श्रद्धांजलि देकर बेटे का सम्मान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्य

पाटन में कारगिल विजय दिवस मनाया:शहीद को श्रद्धांजलि देकर बेटे का सम्मान किया

पाटन में कारगिल विजय दिवस मनाया:शहीद को श्रद्धांजलि देकर बेटे का सम्मान किया

पाटन : पाटन में रविवार शाम कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया गया।

शहीद के बेटे का सम्मान किया।
शहीद के बेटे का सम्मान किया।

इस उपलक्ष्य में शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को सम्मानित किया गया। बाघ की ढाणी निवासी रामनिवास गुर्जर ने उन्हें साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर यह सम्मान दिया।

कार्यक्रम में नरपत सिंह, राम सिंह, रतन सिंह, रघुवीर सिंह, राजेश तिवारी, अरविंद तिवारी, मनोज गुप्ता, उमेश जी गुप्ता, राहुल सिंह और प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles