[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साहित्य संगम ने आयोजित की काव्य गोष्ठी:कवियों ने श्रृंगार, वीर रस और सामाजिक सरोकारों पर बिखेरे काव्य रंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

साहित्य संगम ने आयोजित की काव्य गोष्ठी:कवियों ने श्रृंगार, वीर रस और सामाजिक सरोकारों पर बिखेरे काव्य रंग

साहित्य संगम ने आयोजित की काव्य गोष्ठी:कवियों ने श्रृंगार, वीर रस और सामाजिक सरोकारों पर बिखेरे काव्य रंग

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन में रविवार शाम साहित्य संगम द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ढूंढाड़ी के लोकप्रिय कवि प्रहलाद चंचल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि चंचल ने “आयो सावणियो” और “घालै घूमर घैर बादली” जैसे सावन गीत सुनाकर पूरे सभागार को भक्तिमय कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मानसिंह मऊ ने की। पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी साधूराम सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि सुरेंद्र चेजारा द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना से हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर साहित्य संगम के संरक्षक डॉ. माधव सिंह और संचालक तनसुख कुमावत ने मुख्य अतिथि प्रहलाद चंचल को दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles