[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा के लिए संकेतक बोर्ड व हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

सड़क सुरक्षा के लिए संकेतक बोर्ड व हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग

सड़क सुरक्षा के लिए संकेतक बोर्ड व हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने राज्य एवं केंद्र सरकार को पत्र भेजकर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और चेक पोस्ट के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में सड़कों पर पशुओं की आवाजाही के कारण हादसों का खतरा और अधिक रहता है। उन्होंने सरकार से सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी नीति बनाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कायमखानी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जीवन अमूल्य है, इसलिए सड़क सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”

उन्होंने नोखा–सीकर मार्ग पर तंवरा-कसुंबी-अलीपुर बाईपास तिराहे का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां व्यावसायिक विज्ञापन बोर्ड तो लगे हैं, लेकिन यातायात संबंधी संकेतक बोर्ड नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रदेश और देश के अनेक चौराहों की यही स्थिति है, जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Articles