[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर विराट का चूरू में मैजिक शो, पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर विराट का चूरू में मैजिक शो, पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ का दिया संदेश

टाउन हॉल में शाम साढ़े सात बजे एडीएम अर्पिता सोनी एवं पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत ने किया उद्घाटन; रविवार से प्रतिदिन तीन शो

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर विराट (सुमित सोनी) ने चूरू के टाउन हॉल में मैजिक शो के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं बालिका शिक्षा का संदेश दिया। शो का उद्घाटन शनिवार शाम एडीएम अर्पिता सोनी, पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत द्वारा किया गया। जादूगर विराट ने बताया कि रविवार से प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जाएंगे – पहला दोपहर 1 बजे (विशेष फैमिली शो), दूसरा शाम 4 बजे तथा तीसरा शाम साढ़े सात बजे। शो में डायनासोर के साथ रोमांचक प्रस्तुति, खाली हाथों से नोटों की बारिश तथा दर्शकों में से युवती को लगभग 10 फीट हवा में उड़ाने जैसे हैरतअंगेज करिश्मे देखने को मिले। आधुनिक तकनीक एवं रोमांच का यह अनूठा संगम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। डीइओ सज्जन सैनी, एपीआरओ मनीष कुमार, ललित चौहान भी मौजूद रहे।

Related Articles