दड़ीबा में हरियाली का संदेश: भूतनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण
दड़ीबा में हरियाली का संदेश: भूतनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : ग्रीन ब्रिगेड टीम दड़ीबा के तत्वावधान में भूतनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सांवरिया सेठ (कानुड़ा) के सौजन्य से प्राप्त आम का पौधा विधिवत रोपित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
इस पुनीत अवसर पर पवन कुमार पारीक, कौशल लोहिया, गजानंद लोहिया, प्रेमरतन शर्मा, हनुमान मारोठिया, ओमप्रकाश किरोड़ीवाल, मनमोहन शर्मा, अशोक शर्मा, गोपी नाई, रामु घोड़ेला, कालु किरोड़ीवाल, हेमराज रेवाड़ीया, जगदीश किरोड़ीवाल, महावीर छापोला, लुणाराम लाडुना एवं ज्ञानाराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रीन ब्रिगेड टीम ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “एक पेड़ एक जिंदगी” के संकल्प के साथ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।टीम ने आमजन से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2280775


