[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों के संघर्ष को बताया लोकतंत्र की जीत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों के संघर्ष को बताया लोकतंत्र की जीत

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों के संघर्ष को बताया लोकतंत्र की जीत

अजमेर : जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित “छात्रों की गूंज” अभियान के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संदर्भ में विजय मार्च निकाला गया। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लेकर छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।

जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जुनैद पठान ने कहा कि यह विजय मार्च छात्रों के संघर्ष, साहस और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज़ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की मांग को लेकर युवाओं ने लंबे समय तक संघर्ष किया, जिसकी यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्च शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, छात्र एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता है।

Related Articles