[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

सीकर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सीकर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया तथा वीरांगनाओं को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कारगिल विजय के 27 वर्ष पूर्ण होने पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए, जिनमें शेखावाटी के 33 वीर सपूत शामिल थे। इनमें झुंझुनूं के 19 तथा सीकर और चूरू के 7-7 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

श्रद्धांजलि समारोह में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर कर्नल जगदेव सिंह, कैप्टन रामदेव सिंह बिजारणियां, लेफ्टिनेंट रमेश्वर सिंह बुरड़क, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, सूबेदार अशोक सिंह, ब्रह्मकुमारी संस्थान की सदस्याएं, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles