[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम आयोजित, बच्चों को सत्संग व समाज सेवा का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम आयोजित, बच्चों को सत्संग व समाज सेवा का संदेश

खेतड़ीनगर में जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम आयोजित, बच्चों को सत्संग व समाज सेवा का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान 

खेतड़ीनगर : संत निरंकारी मंडल ब्रांच कॉपर के तत्वावधान में रविवार को जोन 19-ए, चूरू का जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी के ज्ञान प्रचारक महात्मा डॉ. कमल सिंह ने की।

अपने प्रवचन में महात्मा डॉ. कमल सिंह ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बच्चों को सत्संग से जोड़कर उन्हें आध्यात्मिक मूल्यों एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि वे भविष्य में मानवता की सेवा का मार्ग अपनाएं।

कार्यक्रम में जोनल इंचार्ज शिव भगवान बजाज ने संत महात्माओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा बाल समागम के महत्व पर प्रकाश डाला। सेवा दल के क्षेत्रीय संचालक राधेश्याम जांगिड़ के नेतृत्व में सेवा दल के भाई-बहनों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। समापन पर कॉपर ब्रांच के संयोजक घनश्याम दास ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। सत्संग के बाद लंगर प्रसाद का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिले की विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में समाजसेवी हरिराम का संयोजक घनश्याम दास ने सम्मान किया। वहीं हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इकाई प्रमुख पी.डी. बोहरा का जोनल इंचार्ज शिव भगवान बजाज, संयोजक घनश्याम दास एवं पिलानी संयोजक रोहतास सिंह राठौड़ ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें निरंकारी मिशन का परिचय भेंट किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना एवं उपाध्यक्ष राजेश ढाढ़ेल भी उपस्थित रहे।

Related Articles