[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-अजीतगढ़ : बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर हमला: हमलावरों ने 25 किलोमीटर तक पीछा कर 3 राउंड फायरिंग की, हेल्पर के कंधे में लगी गोली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-अजीतगढ़ : बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर हमला: हमलावरों ने 25 किलोमीटर तक पीछा कर 3 राउंड फायरिंग की, हेल्पर के कंधे में लगी गोली

बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर हमला: हमलावरों ने 25 किलोमीटर तक पीछा कर 3 राउंड फायरिंग की, हेल्पर के कंधे में लगी गोली

सीकर-अजीतगढ़ : बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 25 किलोमीटर तक बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने तीन बार राउंड फायरिंग भी की। एक गोली विजिलेंस टीम की गाड़ी में पीछे की तरफ बैठे एक हेल्पर के कंधे में जा लगी। जिसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। मामला सीकर जिले के अजीतगढ़ इलाके का है। पुलिस ने मामले में NSG कमांडो सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।

गोली गाड़ी के पीछे लगे कांच को चीरते हुए हेल्पर के कंधे में लगी।
गोली गाड़ी के पीछे लगे कांच को चीरते हुए हेल्पर के कंधे में लगी।

विजिलेंस टीम के सहायक अभियंता मुकेश टेलर ने बताया कि आज टीम बुर्जा की ढाणी,खिरोटी की तरफ गई थी। इसी दौरान बदमाशों ने राजकार्य में बाधा डाली। जिन्होंने करीब 20 से 25 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। ऐसे में 1 गोली गाड़ी में पीछे बैठे तकनीकी हैल्पर गजेंद्र मीणा के कंधे पर जा लगी। जिन्हे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जब टीम थाने के करीब 100 मीटर नजदीक पहुंची। तो बदमाश वहां से फरार हुए। बिजली विभाग की टीम ने अजीतगढ़ थाने में मामला भी दर्ज करवाया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने मामले में 3 आरोपी सुरेंद्र कुमार (31), सचिन गुर्जर (22), कानाराम गुर्जर (23) को इन्ही के एक साथी विक्रम उर्फ फौजी के घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी विक्रम खुद अभी मामले में फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना के दौरान काम में ली गई बीट कार को भी बरामद कर लिया है।

सीकर एसपी करण शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र कुमार एनएसजी का कमांडो है। जो 2 तारीख से छुट्टी पर आया हुआ है। इसी की लाइसेंस रिवाल्वर से आरोपियों ने बिजली विभाग की गाड़ी पर फायरिंग की। इसके बाद सभी विक्रम के घर पर आ गए। विक्रम इन्हें घर पर छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस मामले को लेकर बीएसएफ को भी अवगत करवाएगी। बीएसएफ मामले में उचित कार्रवाई करेगी। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि बीती रात जब टीम बिजली चोरी की चेकिंग करने गई तो पहले तो इन्हीं आरोपियों ने बिजली विभाग की गाड़ी को रुकवाया और फिर जब मारपीट करने के लिए उतारू हुए तो बिजली विभाग की टीम थाने की तरफ आई। वारदात के दौरान सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77