करणी सेना की पदयात्रा 26 जुलाई को सीकर पहुंचेगी, रामलीला मैदान में होगी सभा
करणी सेना की पदयात्रा 26 जुलाई को सीकर पहुंचेगी, रामलीला मैदान में होगी सभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बीकानेर के देशनोक से निकली पदयात्रा 26 जुलाई को सीकर पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत एवं सभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कल्याणजी मंदिर में बैठक आयोजित की गई।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपूत युवा परिषद एवं पूर्व करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री उम्मेद सिंह करीरी ने बताया कि पदयात्रा यूजीसी (UGC) के नए नियमों का विरोध, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए केंद्र स्तर पर सरलीकरण, निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में EWS आरक्षण तथा गौ-माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली जा रही है।
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को देशनोक से शुरू हुई पदयात्रा वर्तमान में उदयपुरवाटी पहुंच चुकी है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने दो दिन पहले अन्न त्याग दिया है और 3 अगस्त को जयपुर पहुंचने तक उपवास पर रहेंगे। जयपुर में चेतावनी सभा आयोजित कर सरकार के समक्ष मांगें रखी जाएंगी।
करीरी ने बताया कि 26 जुलाई शाम 5 बजे पदयात्रा पिपराली सर्किल से शुरू होकर स्टेशन रोड और जाटिया बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां सभा आयोजित होगी। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2277026


