सीकर जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत पर दूसरे दिन भी धरना, कार्रवाई और मुआवजे की मांग
सीकर जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत पर दूसरे दिन भी धरना, कार्रवाई और मुआवजे की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर के जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में दूसरे दिन भी श्री कल्याण राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारी दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार दीपा पत्नी लालचंद नायक की 21 जुलाई को जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिसमें उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर 22 जुलाई को उन्हें जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्साकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
धरने को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक कोई भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा करने नहीं आया है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
उधर, अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2277026


