[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर मुकदमे वापसी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर मुकदमे वापसी की मांग

नीमकाथाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर मुकदमे वापसी की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत 

नीमकाथाना : नीमकाथाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन छावनी स्थित विधायक आवास के बाहर किया गया।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि NEET सहित 150 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के कथित मामलों ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में जवाबदेही तय करने की मांग की।

सैनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की भी मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की भी मांग की।

इस प्रदर्शन में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतीया, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महारानीया, मदन दीवान, गोरीदत्त शर्मा, गिरधारी मीना, जी.एल. सोमावत, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह, कमल सैनी, अशोक डीलान, महेश गुर्जर, सुभाष सिंगल, शिवपाल भाटी, रामसिंह मास्टर, कृष्ण यादव, अवतार गुर्जर, फरदीन खान, रफीक खान, राकेश शर्मा, रमेश शर्मा, रामकुमार यादव, नवीन, गोपाल स्वामी, गोपाल सैनी, लीला सैनी, राकेश नटवाडिया, गिरिराज सैनी, श्रवण सैनी, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles