[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाढ़र में रामदेवजी व तेजाजी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, विशाल जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाढ़र में रामदेवजी व तेजाजी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, विशाल जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ढाढ़र में रामदेवजी व तेजाजी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, विशाल जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

घांघू : निकटवर्ती गांव ढाढ़र में गुरुवार को बाबा रामदेवजी महाराज एवं वीर तेजाजी महाराज की घोड़े पर विराजमान आदमकद प्रतिमाओं की मंदिर शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर निर्माण एवं आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। रात्रि में मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन हुआ। श्री कैलाशनाथ जी महाराज के सानिध्य में श्री गुलाबनाथ जी महाराज ने रामदेवजी, तेजाजी महाराज एवं देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर होकर झूमते रहे।

कार्यक्रम में चिरंजीलाल प्रजापत, कैप्टन डूंगरमल कस्वां, मोतिराम शर्मा, गोवर्धनलाल भाकर, भंवरलाल गुर्जर, सुभाषन्द्र खारड़िया, सूबेदार हरीशचंद्र कस्वां, मनोज जांगिड़, प्रताप सिंह डेरवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों, युवाओं और मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles