छः न्याति ब्राह्मण महासंघ महिला इकाई ने किया पौधारोपण
छः न्याति ब्राह्मण महासंघ महिला इकाई ने किया पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की जिला महिला इकाई ने गोशाला रोड स्थित जिला क्रिकेट अकादमी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष दीपिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला इकाई की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बेल, गुलमोहर, करंज, शीशम, नीम, बकाइन और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। दीपिका शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक भंवर वीरेंद्र सिंह, दिनेश सैनी, मोहित दाधीच, चेतन सैनी, गौरव, प्रवीण और प्रिंस कृष्णा सहित अन्य ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला इकाई की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276957


