[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा 30 जुलाई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा 30 जुलाई को

शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा 30 जुलाई को

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय झारिया मोरी स्थित मंत्रियों की छतरी में श्रावण मास के अवसर पर शिव भक्त साधक चूरू की ओर से 30 जुलाई से 5 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर के शुक्रवार को मंत्रियों की छतरी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोपी शर्मा ने बताया कि कथा वाचक संतोष सागर महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा दोपहर 2 से सांय 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा से पूर्व 30 जुलाई को संतोष संतोष सागर महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी।

कलश यात्रा प्रातः 8ः30 बजे से गढ़ स्थित गोपाल जी मंदिर से रवाना होगी, जो मुख्य मार्गां से होते हुए कथा स्थल मंत्रियों की छतरी पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होगी। कथा से पूर्व प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मानंद राजोतिया, संजय सिंघानिया, श्रीराम सैनी, कैलाश दान चारण, दिव्या शर्मा, राहुल शर्मा, लीलाधर स्वामी, पुजारी कैलाश आदि उपस्थित थे।

Related Articles