इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:20 लाख के वाहन और सामान जले, दमकल और टैंकर से बुझाई आग
इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:20 लाख के वाहन और सामान जले, दमकल और टैंकर से बुझाई आग
सीकर : सीकर में जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर स्थित सक्षम इलेक्ट्रिक ऑटो-बाइक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम में से आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और शोरूम के मालिक को फोन पर सूचना दी। घटना शुक्रवार को सुबह साढ़े 7 बजे की है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों ने पानी के टैंकर की मदद से 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग गलने से करीब 20 लाख के वाहन और शोरूम में मौजूद आग की भेंट चढ़ गया।
पीवीसी इलेक्ट्रिक लाइन की फिटिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट
RTO चौराहे के पास स्थित शोरूम के मालिक प्रवीण मील ने बताया कि शोरूम में पीवीसी इलेक्ट्रिक लाइन की फिटिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। स्पार्किंग के पास रखे सामान ने आग पकड़ ली और इसके बाद शोरूम की पूरी बिजली फिटिंग में आग लग गई। आग बढ़ गई और शोरूम में रखी गाड़ियां और सामान जल गए।
लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
प्रवीण मील ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग की सूचना मिलने पर शोरूम पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद देखा तो अंदर रखी सभी गाड़ियां जल चुकी थी। इस हादसे में 7-8 स्कूटी, 2 टेम्पो, 1 बाइक, 8-9 बैट्री और स्पेयर पार्ट्स समेत काफी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। हादसा सुबह जल्दी होने की वजह से कोई भी आदमी शोरूम में मौजूद नहीं था।
देखिए, आग से जुड़ी ये PHOTO’S




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276825


