[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपस्वास्थ्य केंद्र सौंथलिया में वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला ग्रामीणों का सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उपस्वास्थ्य केंद्र सौंथलिया में वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला ग्रामीणों का सहयोग

उपस्वास्थ्य केंद्र सौंथलिया में वृक्षारोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला ग्रामीणों का सहयोग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : राजस्थान सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सौंथलिया उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी राजेंद्र घटाला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों और उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

समाजसेवी राजेंद्र घटाला ने पर्यावरण संरक्षण को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

घटाला ने सभी से इस अभियान से जुड़ने और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने राजस्थान सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना की। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles