महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, बाइक स्लिप हुई:सीकर में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दूसरा फरार हो गया
महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, बाइक स्लिप हुई:सीकर में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दूसरा फरार हो गया
सीकर : सीकर शहर में एसके कॉलेज के सामने की तरफ गली में बाइक सवार दो युवकों ने पैदल चल रही महिला का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों भागे तो उनकी बाइक स्लिप हो गई। एक आरोपी वहीं गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महिला के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा
एसके हॉस्पिटल चौकी के हैड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया- एसके कॉलेज के पास मैं शाम को ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोबाइल छीनने के बाद गिर गया, जिसे लोगों ने पकड़ लिया है। ऐसे में मौके पर पहुंचा। जहां पता चला कि युवक और उसका साथी गली में एक महिला का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। ऐसे में उनकी बाइक स्लिप हो गई और दोनों गिर गए। एक युवक मौके से फरार हो गया।
वहीं दूसरे आरोपी को गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला के चिल्लाने पर पकड़ लिया। ऐसे में आरोपी को पुलिस गाड़ी के जरिए थाने पर भिजवा दिया गया। मामले में महिला रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2277060


