मानसून को लेकर बिसाऊ नगर पालिका अलर्ट, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित
मानसून को लेकर बिसाऊ नगर पालिका अलर्ट, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : मानसून के दौरान संभावित जलभराव एवं अन्य आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नगर पालिका बिसाऊ ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि जलभराव, नालियों की रुकावट, पेड़ गिरने, सड़क अवरुद्ध होने या बारिश से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना नागरिक हेल्पलाइन नंबर 7851045906 पर दे सकते हैं। सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय कंट्रोल रूम से संपर्क करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पूरे मानसून सीजन में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
जनहित में अपील: बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें तथा किसी भी आपदा संबंधी सूचना तुरंत 7851045906 पर देकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274729


