[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मातृ स्मृति में 500 खेजड़ी पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मातृ स्मृति में 500 खेजड़ी पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मातृ स्मृति में 500 खेजड़ी पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : पर्यावरण संरक्षण और मातृ श्रद्धांजलि का अनूठा संगम गुरुवार को चूरू के डाबला रोड स्थित नगर वन (नेचर पार्क) में देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चूरू में कार्यरत हेड कांस्टेबल डॉ. भागीरथ मेघवाल ने अपनी माताजी स्वर्गीय सजना देवी की पुण्य स्मृति में राजस्थान के राजकीय वृक्ष खेजड़ी के 500 पौधों का रोपण कराया। नगर वन टीम एवं वार्ड संख्या-46 के युवाओं के सहयोग से आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी प्रियजन की स्मृति में वृक्षारोपण सबसे श्रेष्ठ श्रद्धांजलि है। उन्होंने खेजड़ी को राजस्थान की संस्कृति, लोकजीवन और मरुस्थलीय पर्यावरण की जीवनरेखा बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि खेजड़ी मिट्टी संरक्षण, पशुओं के चारे और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस दौरान वर्ष 1730 के ऐतिहासिक खेजड़ली बलिदान का स्मरण करते हुए खेजड़ी को त्याग, समर्पण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक बताया गया। उपस्थित लोगों ने इसकी घटती संख्या पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण और संरक्षण का आह्वान किया।

अभियान में वार्ड संख्या-46 के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवाओं ने पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई और देखभाल का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

इस अवसर पर डीएसबी प्रभारी मोटाराम, मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी रामनिवास शर्मा, नायब तहसीलदार चुन्नीलाल चौहान, पूर्व पार्षद कलावती लुगरिया, उपप्राचार्य मोहन अर्जुन, अध्यापक शीशराम माहिच, नगर वन टीम के जयप्रकाश स्वामी, जयप्रकाश सोनी, वेदप्रकाश सोनी, भानीराम सहित 50 से अधिक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने खेजड़ी के पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए स्वर्गीय सजना देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अभियान मातृ स्मृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।

Related Articles