कार की टक्कर से गोवंश की मौत, ड्राइवर घायल:खारिया गांव में हुआ हादसा, गाड़ी का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर
कार की टक्कर से गोवंश की मौत, ड्राइवर घायल:खारिया गांव में हुआ हादसा, गाड़ी का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर
चूरू : चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में खारिया गांव के पास एक कार गोवंश से टकरा गई। इस हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर घायल हो गया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
यह घटना चूरू-सरदारशहर रोड पर हुई। रामदेवरा निवासी 28 वर्षीय सुभाष अपनी कार से चूरू से गांव लौट रहा था। खारिया गांव के पास अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल ड्राइवर सुभाष को डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। गोवंश से टकराने के बाद कार काफी दूर तक घिसटती गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


