चूरू पुलिस ने चार शातिर जेबकतरों को पकड़ा:पिस्टल, कारतूस और लग्जरी कार जब्त, आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज
चूरू पुलिस ने चार शातिर जेबकतरों को पकड़ा:पिस्टल, कारतूस और लग्जरी कार जब्त, आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू की सदर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामसरा तिराहा के पास चार शातिर जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। देर रात गश्त के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार जब्त की है।
सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी कार में चार संदिग्ध व्यक्ति रामसरा तिराहा के पास घूम रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत लांबिया ब्यावर निवासी राकेश आचार्य, धर्माराम आचार्य, पाल्यास पादू नागौर निवासी राधेश्याम और सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी लग्जरी कार भी जब्त कर ली गई।
सीआई इंद्रलाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी शातिर जेबकतरे हैं और उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस अब जब्त किए गए हथियार और कार के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि के साथ हेड कॉन्स्टेबल अशोक, हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप, नवीन, पुलिस लाइन से कॉन्स्टेबल मुकेश और प्रमोद शामिल थे। पुलिस चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


