अग्रसेन नगर चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार:सदर पुलिस ने गांव से पकड़ा, चोरी का सामान बरामदगी के प्रयास जारी
अग्रसेन नगर चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार:सदर पुलिस ने गांव से पकड़ा, चोरी का सामान बरामदगी के प्रयास जारी
चूरू : शहर के अग्रसेन नगर में 25 जून की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कमल कुमार महर्षि के सूने घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चुराई थी। पुलिस अब चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवादी कमल कुमार महर्षि अपने परिवार के साथ जयपुर में एक रिश्तेदार के गृह प्रवेश समारोह में गए हुए थे। चोर ने सूने घर का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजे, कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गनोहड़ा अजमेर निवासी पूर्णमल राव (26) को उसके गांव से गिरफ्तार किया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पीड़ित ने सदर थाना में दर्ज मामले में बताया था कि चोर अलमारी से एक सोने की चेन, दो सोने की नथ, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 50 चांदी के सिक्के, एक चांदी का प्याला, 10 जोड़ी चांदी की पायजेब और 73 हजार 134 रुपए नकद चुरा ले गया था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किए गए सभी सामान को बरामद किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


