[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET पेपर लीक पर चूरू में कांग्रेस का मशाल मार्च:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NEET पेपर लीक पर चूरू में कांग्रेस का मशाल मार्च:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं चलेगा

NEET पेपर लीक पर चूरू में कांग्रेस का मशाल मार्च:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं चलेगा

चूरू : चूरू में बुधवार शाम को नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह मशाल जुलूस पीसीसी सचिव मुश्ताक खान के नेतृत्व में निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की।

पीसीसी सचिव मुश्ताक खान ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है। खान ने यह भी कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती एवं परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

हसन रियाज चिश्ती ने कहा कि ‘अन्याय जब चरम पर होता है, तब संघर्ष ही इतिहास लिखता है।’ उन्होंने आगे कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस प्रदर्शन में पूर्व सरपंच रामनिवास सहारण, पार्षद अंजनी शर्मा, नवरतन दर्जी, ताराचंद बांठिया, महेश ढूकिया, फरमान खान, गुलजार खान, सूफियान तंवर, बिलाल खान, इमरान असगर, मुस्तफा चौहान, फारूक चौहान, आदिल गौरी, इमरान खान, आसिफ बेहलीम, अक्षय हुड्डा, रियाज खान, संदीप, सोयल खान, विकास फौजी, सुनील कुमार, मुकेश, साहिल, सुनील और इरफान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles